दिल्ली में आज सभी सरकारी कैट्स एम्बुलेंस ब न्द .. सभी गाड़ियां अस्पतालों में बन्द खड़ी ह*ै .
*दिल्ली में आज सभी सरकारी कैट्स एम्बुलेंस बन्द .. सभी गाड़ियां अस्पतालों में बन्द खड़ी ह*ै .
लोकेशन– दिल्ली । रिपोर्टर — अनिल अत्री ।
एंकर — दिल्ली में आज सभी सरकारी कैट्स एम्बुलेंस बन्द .. सभी गाड़ियां अस्पतालों में बन्द खड़ी है . आउट सोर्स में निजी कम्पनियो के चलते कर्मचारियों को कई समस्याओं को लेकर शिकायतें . निजी कम्पनी और NRHM के तहत आने वाले कर्मचारी हड़ताल पर .. बिना ड्राइवर के पुराने दिल्ली सरकार के कर्मचारी भी नही चला पा रहे है एम्बुलेंस .. कैट्स यूनियन स्टाफ की मीटिंग जारी । हड़ताल फिलहाल अनिश्चितकालीन की गई है ..
वी ओ –1
दिल्ली में आज सरकारी सरकारी अस्पतालों में CATS एम्बुलेंस नही मिल रही है .. सड़को पर कोई दुर्घटना या दिल्ली में कोई दूसरी आपदा हो तो आज CATS एम्बुलेंस सड़को पर नही है .. करीब दो सौ से ज्यादा CATS एम्बुलेंस दिल्ली में जगह जगह 24 घण्टे तैनात रहती है पर आज वे सब हड़ताल पर है .. दरअसल खुद CATS के कर्मचारी उन कम्पनियो पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगा रहे है जिन्हें दिल्ली में CATS एम्बुलेंस चलाने का टेंडर दिया गया है .. साथ ही नए कर्मचारियों की सेलरी को लेकर भी उच्च शिकायते है .. कर्मचारियों की मांग है कि वे CATS विभाग के कर्मचारी है और उसी के अधीन काम करे प्राइवेट कम्पनी का दखल स्वीकार नही .. साथ ही निजी कम्पनी के पास रिजर्व स्टाफ न होने का आरोप है साथ ही खुद इन्ही के कर्मचारी यूनियन के साथ खड़े है और बता रहे है कि उनसे मरीजो की जगह ऑक्सीजन सिलेंडर आदि
लादकर ले जाए जा रहे है .. दिल्ली सरकार अधिकारियों और मंत्रियो तक हमने शिकायत की पर कोई असर नही .. कैट्स के कर्मचारी आज गाड़ियां खड़ी करके कैट्स यूनियन की मीटिंग में शामिल है और आगे की रणनीति बनाई जा रही है .
*बाइट — नरेंद्र लाकड़ा ( अध्यक्ष CATS स्टाफ यूनियन)*
*बाइट — अजित डबास ( सेक्रेटरी CATS स्टाफ यूनियन)*
*बाइट — BVG कम्पनी कर्मचारी*
वी ओ — 2
फिलहाल दिल्ली सरकार की और से भी अभी तक कोई समाधान निकलता नजर नही आ रहा है और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है और जगह जगह अस्पतालों में कैट्स एम्बेलैंस की गाड़िया खड़ी है ..
*अनिल अत्री दिल्ली*..