GAUTAM BUDH NAGAR DM N P SINGH SHOWERED 4 HONOURS
GREATER NOIDA : जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर नागेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा जनपद गौतम बुद्ध नगर में अपने कार्यकाल के दौरान अच्छा कार्य करने के सापेक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चार ईनामों से नवाजा गया है। जिलाधिकारी को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा विकास कार्यों को जनपद में गति प्रदान करने के उद्देश्य से पूरे उत्तर प्रदेश में संपूर्ण विकास के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसी प्रकार उनके द्वारा नोएडा में अधिक औद्योगिक विकास क्षेत्र में अधिकाधिक उपलब्धि करने के सापेक्ष व प्रदेश सरकार के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया है। जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर के द्वारा जनपद में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के भूगर्भ जल बचाओ अभियान के दौरान तालाबों का खुदान तथा जल दोहन को रोकने के लिए किए गए विशेष कार्य के लिए भी पुरस्कार प्रदान किया गया है । चौथा पुरस्कार जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर को आर्थिक विकास के लिए प्रदान किया गया है उनके द्वारा अपने कार्यकाल में निरंतर रूप से जनपद गौतम बुद्ध नगर के आर्थिक विकास के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं जिसमें उनके द्वारा किसानों को मिले हुए मुआवजे को आर्थिक विकास में लगाने के लिए भरसक प्रयास किया गया है ताकि सभी किसानों का आर्थिक विकास संभव हो सके इसी प्रकार उनके द्वारा जनपद के बेरोजगारों को रोजगार ओर से जोड़ते हुए आर्थिक विकास में बड़ी उपलब्धि प्राप्त की गई है इसी कड़ी में प्रदेश सरकार के द्वारा उंहें आर्थिक विकास के लिए पुरस्कृत किया गया है । राकेश चौहान सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर