उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने डाला वोट, बोले दिल्ली की जनता को महामारी से बचाना होगा
ROHIT SHARMA , TEN NEWS
दिल्ली के तीनों नगर निगमों की 270 सीटों पर मतदान शुरू हो चूका है वही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपना वोट डाला है
वही आज मनीष सिसोदिया का कहना है की दिल्ली में महामारी फैली हुई है उससे दिल्ली की जनता को बचाना है आपको बता दे की आज दिल्ली के तीनों नगर निगमों की 270 सीटों पर मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5:30 तक मतदान होगा। दिल्ली नगर निगम में कुल 272 वार्ड हैं। इनके लिए कुल 13,138 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 2012 में पूर्वी दिल्ली में 57 फीसदी, दक्षिणी में 53 और उत्तरी दिल्ली में 55 फीसदी मतदान हुआ था।वही दूसरी तरफ पिछले 10 साल से यहां भाजपा काबिज है। ऐसे में उसके लिए कुर्सी बचाने की सबसे बड़ी चुनौती है। वहीं कांग्रेस और ‘आप’ भी मैदान में कड़ी टक्कर दे रही हैं। इनके अलावा योगेंद्र यादव की पार्टी स्वराज इंडिया भी इस बार ताल ठोक रही है।वैसे तो सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी हैं, लेकिन अब देखना यह होगा कि किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा। दिल्ली नगर निगम चुनाव में देश की तीन बड़ी पार्टियों की साख दांव पर लगी हुई है। इन तीनों पार्टियों में भाजपा, कांग्रेस और आप शामिल है। इनके साथ ही इस चुनाव में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने भी जोर शोर से प्रचार किया है।