द ब्रदरहुड का ट्रेलर यू ट्यूब पर रिलीज, पहली झलक में साम्प्रदायिकता पर भारी पड़ा भाईचारा.

Galgotias Ad

दादरी के बिसाहड़ा काण्ड की हकीकत बयां करती डॉक्यूमेंट्री फिल्म द ब्रदरहुड का मंगलवार की शाम ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर यू ट्यूब पर देखा जा सकता है। पहली ही झलक में पता चलता है कि बिसाहड़ा जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं परेशानी तो पैदा कर सकती हैं लेकिन यहां हिन्दू और मुस्लिमों के बीच गहरे रिश्तों को खत्म नहीं कर सकती हैं।

https://youtu.be/b8HxpegxyCY

डॉक्यूमेंट्री द ब्रदरहुड का निर्माण जर्नलिस्ट पंकज पाराशर ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के सहयोग से किया है। पंकज पाराशर ने बताया, द ब्रदरहुड में बिसाहड़ा कांड और अखलाख की हत्या से पैदा हुई परिस्थितियों को दर्शाया है। साथ ही यहां के दो गांवों घोड़ी बछेड़ा और तिल बेगमपुर के बीच रिश्ते इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का मुख्य विषय हैं। घोड़ी बछेड़ा हिन्दू ठाकुरों का गांव है और तिल बेगमपुर में मुस्लिम ठाकुर हैं। लेकिन घोड़ी बछेड़ा गांव, तिल बेगमपुर गांव को अपना बड़ा भाई मानता है। इसके पीछे कई ऐतिहासिक घटनाएं हैं। पंकज पाराशर ने बताया, करीब 24 मिनट की डॉक्यूमेंट्री के दौरान ग्रेटर नोएडा, दादरी, जैसलमेर, सोमनाथ और ऋषिकेश से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं और स्थल देखने को मिलेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.