पंजाब सरकार में भ्रष्टाचार पर आम आदमी पार्टी मुखर, खानसामे को मिला है करोड़ों का टेंडर

ROHIT SHARMA

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर फिर से लगाया आरोप कहा कि  पंजाब में सरकार बने 3 महीने भी नहीं हुए और पूरी पार्टी भ्र्ष्टाचार  में जुट गई । साथ ही कॉंग्रेस सरकार पहले कहते थे की अकाली के भष्टाचार पर कार्यवाही  करेंगे लेकिन पंजाब के मंत्री राणा गुरजीत सिंह का एक भष्टाचार सामने आया है ।

वही आप  के आशुतोष का कहना है की  आज हमारे पंजाब के विधायक जब इस मामले पर सीएम  से मिलने जा रहे थे, तभी सभी 22 आप के विधायकों को गिरफ्तार कर लिया गया। वही दूसरी तरफ पंजाब में गुरजीत के खानसामा को 26.1 करोड़ का टेंडर मिला है, बाकि के तीन लोग जिन्हें ठेका  मिला है, वो भी राणा गुरजीत के कंपनी में काम करते हैं। जिनकी सैलरी 11 हज़ार से 25 हज़ार के बीच है। सभी को इ ऑक्शन के जरिये बालू के खनन का ठेका मिला है। ये बिना ऊपर की सहमति से नहीं हुआ है | इस मामले में आप की माँग है की  राणा गुरजीत सिंह को पद से बर्खास्त करना चाहिए। कांग्रेस के आला कमान को भी इस मामले में अपनी भूमिका स्पस्ट करनी चाहिए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.