कपिल मिश्रा ने लगाया आरोप सीएनजी स्कैम में लिप्त है दिल्ली सरकार के मंत्री

ROHIT SHARMA

NEW DELHI : आम आदमी सेना और कपिल मिश्रा ने मिलकर आज फिर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा | कपिल मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया की सीएनजी सिलेंडर में बहुत ज्यादा फर्जीबाड़ा चल रहा है |

दिल्ली में ऐसी कुछ एजेंसी है को पैसे लेकर लीकेज सिलेंडर को सही सिलेंडर बता रही है | वह एजेंसी सीएनजी कीट के इंस्टॉल को लेकर बढ़ोतरी पैसा ले रही है | जिसको लेकर आम आदमी सेना ने एक स्ट्रिंग ऑपरेशन किया जिसमे पैसे लेकर लीकेज सिलेंडर को सही सिलेंडर बताकर उसके सही पेपर बनवा दिए गए  | कुछ एजेंसी दिल्ली सरकार के अंतर्गत आती है लेकिन अभी दिल्ली सरकार की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गयी क्योकि दिल्ली सरकार के मंत्री इस फर्जीबाड़े में शामिल है | कपिल मिश्रा का ये भी कहना है की दिल्ली में एक साल के अंदर  1900 से अधिक सीएनजी गाड़ियों में आग लग चुकी है लेकिन दिल्ली सरकार इन एजेंसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करती है | उनकी माँग है की जल्द से जल्द उन एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही की जाए |

Leave A Reply

Your email address will not be published.