NOIDA METRO OSD SHAILENDRA KUMAR BHATIA PCS AWARDED “SHOBHNA SAMMAN”
शैलेंद्र कुमार भाटिया pcs ने अपने सेवा के दौरान लोक सेवा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं. जनपद इटावा में SDM सदर के रूप में कार्यरत रहते हुए इन्होंने आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों के लिए, जो सरकारी जूनियर हाईस्कूल और मदरसों में पढ़ते हैं ,के लिए computer skill learning program(CSLP) बनाया ,इसकी मदद से 400 बच्चे निशुल्क कंप्यूटर साक्षर हो गए. जनपद इटावा में रहते हुए उन्होंने ऐतिहासिक इटावा नुमाइश के लिए कई बेहतर उपाय की तथा नुमाइश को एक नया कलेवर प्रदान किया. जनपद कानपुर में SDM रहते हुए इन्होंने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के लिए भूमि का अधिग्रहण कराया तथा ntpc बिल्हौर परियोजना के लिए भी भूमि अधिग्रहित कर परियोजना को चालू कराया .इसके अलावा जनपद रामपुर में sdm रहते हुए जेल अधीक्षक के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया. जेल में नवीन प्रयोग करते हुए कई बेहतर उपाय किए किए ,जिससे जेल शिकायत रहित हो गई. इनके द्वारा किए गए उपायों को प्रदेश भर में लागू किया गया .इसके अलावा ये भारत निर्वाचन आयोग के मास्टर ट्रेनर रह चुके हैं .लोक लोक सभा निर्वाचन 2014 तथा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2012 मे निष्पक्ष कार्य के लिए भारत निर्वाचन आयोग से प्रशस्ति पत्र प्राप्त हो चुका है .वर्तमान में नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन के OSD के रूप में ताइवान के ताइपे सिटी में आयोजित इंटरनेशनल मेट्रो कांफ्रेंस में नोएडा मेट्रो का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं
Comments are closed.