स्कूल के नजदीकी ठेकों को बंद कराने कपिल मिश्रा ने दिल्ली में शुरू किया “मनीष दा ठेका” आंदोलन
ROHIT SHARMA
NEW DELHI : आम आदमी सेना और दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा नयी मुहीम शुरू की गई | दिल्ली के स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में खुली शराब की दुकानों को बंद करने की मुहीम आज मयूर विहार फेज ३ स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल के सामने शराब के ठेके का नाम बदल कर “मनीष दा ठेका ” रख कर शुरु की गई |
जैसा की आप जानते है की 20 सितम्बर 2017, आम आदमी सेना के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के घर खुद जाकर एक अल्टीमेटम दिया था और ३६ घंटे में सभी स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में खुली शराब की दुकानों को बंद करने को कहा था | लेकिन अभी तक भी एक भी शराब की दुकान बंद नहीं की गयी है | जिसको लेकर यह मुहीम चलानी पड़ी | साथ ही कपिल मिश्रा का कहना है आम आदमी सेना इस मुहीम जारी रखेगी और स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में खुली शराब की दुकानों को बंद कराएगी ।