उत्तर दिल्ली नगर निगम ने दिया स्वच्छता अवॉर्ड्स, मनोज तिवारी ने लिया हिस्सा
Lokesh Goswami | Rohit Sharma New Delhi :
स्वच्छ भारत अभियान की तृतीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा सर्व श्रेष्ठ आरडब्ल्यूए , मार्किट एसोसिएशन , उत्तरी दिल्ली नगर निगम के इलाकों को स्वच्छ रखने वाले लोगों को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा निगम के अधिकारियों और लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद मनोज तिवारी रहे । साथ ही मनोज तिवारी ने इस कार्यक्रम में निगम के अधिकारियों और लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांधी जी की जयंती पर जिस तरह हमारे पुरे देश में सफाई अभियान चलाया जा रहा है । लेकिन एक दिन की स्वच्छ अभियान जुड़ने से काम नही चलेगा। उसको हमे प्रतिदिन कार्य से जोड़ना चाहिए। वही साथ ही मनोज तिवारी ने ये भी कहा कि 6 तारिक में शुरू होने वाले फीफा वर्ल्ड कप में दिल्ली के सभी एमसीडी में एक एक हज़ार पास दिए जाएंगे। जिससे सभी उसका आनन्द ले सके।
