मैनेजमेंट के छात्र को मिला 16 लाख का पैकेज
इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा के छात्रों ने गत वर्षों के भांति इस साल भी प्लेसमेंट में बाजी मारी। संस्थान के पीजीडीएम के छात्र दिव्यदर्शी को साउथ हॉल (वेस्ट लंदन) की इंटियर डिजाइनिंग कंपनी डिंपल किचन ने 16 लाख का पैकेज ऑफर किया है। दिव्यदर्शी कंपनी में बतौर असिस्टेंट मैनेजर मार्केटिंग के रूप में कार्य करेंगे।
आईएमएस के सलाहकार आलोक अग्रवाल ने कैंपस प्लेसमेंट पाने वाले सभी छात्रों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि गत वर्षों में भी संस्थान के छात्र अतुल प्रकाश और विवेक आनंद को अफ्रिकी कंपनी एमएफआई सलूशन ने 12 लाख का पैकेज दिया था, वहीं संस्थान के छात्र नियमित गौतम वल्ड विंडो ग्रुप में 16 लाख का पैकेज प्राप्त करने में कामयाब हुए थे। साथ ही संस्थान के तीन छात्र अनामिका वर्मा, ऐमन अनवर और शैलेन्द्र प्रताप को सार्वजनिक क्षेत्र के ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में काम करने का सुनहरा मौका मिला था।
संस्थान की प्लेसमेंट एण्ड ट्रेनिंग हेड चारू वर्मा ने बताया कि सत्र 2012-2014 पीजीडीएम प्लेसमेंट के लिए 200 से अधिक कंपनियो ने कैंपस विजिट किया। इस वर्ष आईएमएस में जहां ऑडी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई, बिकानो, आईएनजी वैष्या बैंक, रिलांयस रिटेल, पुष्पांजली कंस्ट्रक्शन एवं मार्स इंडिया जैसी देश की नामचीज कंपनियों ने हिस्सा लिया वहीं सिंगर इंडिया, टाइम्स इंटरनेट और फास्ट कन्वर्जन जैसी कंपनियों ने पहली बार कैंपस विजिट कर छात्रों को 5.77 लाख का पैकेज ऑफर किया। उन्होंने बाताया कि इस बार आईसीआईसीआई सिक्युरिटी ने संस्थान के 6 छात्रों को 5.0 लाख का पैकेज ऑफर दिया, वहीं एक्सिस बैंक ने 3.3 लाख का पैकेज ऑफर कर 7 छात्रों का चुनाव किया। प्लेसमेंट के लिए आए आई-प्लेडर्स, अम्बाडी, मार्स इंडिया एवं पीएलपीएल ने भी छात्रों को क्रमशः 3.36 लाख, 3.95 लाख, 2.99 लाख और 2.5 लाख का ऑफर दिया है।
Comments are closed.