एफआईएच विश्वकप के लिये भारतीय टीम का हिस्सा बना मेघबरन स्टेडियम का खिलाड़ी:

एफआईएच विश्वकप के लिये भारतीय टीम का हिस्सा बना मेघबरन स्टेडियम का खिलाड़ी:::मौधा:३१मई से हालैण्ड में शुरू होने जा रहे एफआईएच विश्व कप से पहले यूरोपीय दौरे के लिये चुनी गई भारतीय हाकी टीम में करमपुर के मेघबरन स्टेडियम के खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय को चुना गया है|इस बात की जानकारी मिलते ही मेघबरन स्टेडियम से जुड़े खिलाड़ियों,प्रशिक्षकों और क्षेत्र के खेलप्रेमियों के बीच खुशी का माहौल छा गया|::::यूरोपीय दौरे पर हालैण्ड में ९से१९अप्रैल के१०दिवसीय अभ्यास सत्र के दौरान ५मैच खेले जायेंगे|इस अभ्यास सत्र में इंडिया के अलावा हालैण्ड और जर्मनी की टीमें भाग लेंगी|इसके पूर्व दिल्ली में२०,२१मार्च को मेजर ध्यानचन्द राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय कैम्प में ललित का ट्रायल के आधार पर चयन किया गया|इसके पूर्व ललित हाकी इंडिया लीग का भी हिस्सा रह चुके हैं|एचआईएल में कलिंगा लेंसर की ओर खेल रहे ललित ने विरोधी टीम पर एक चर्चित फील्ड गोल किया था,ललित के इस गोल को एचआईएल के टाप १० गोल में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था|इसके पूर्व ललित ३वर्षों से एयर इंडिया की ओर से खेलते हुए वहां के कोच और भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान धनराज पिल्लई से प्रशिक्षण ले रहे थे|दूरभाष पर हाकी के फारवर्ड खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने बताया कि हाकी का शुरूआती प्रशिक्षण उन्होने करमपुर के मेघबरन स्टेडियम में लिया|१दिसम्बर९३ को बनारस में जन्में ललित करमपुर के मेघबरन पीजी कालेज के स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र हैं|मेघबरन स्टेडियम के संरक्षक की ललित ने प्रशंसा की,और विपरीत परिस्थितियों मे भी हाकी को लेकर तेजबहादुर सिंह के प्रयासों को उन्होने बालू में हल चलाने जैसा बताया|



Comments are closed.