नई दिल्ली। दिल्ली के सूरजमल विहार यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंद्रप्रस्थ कप में पावर ग्रिड एकादश की टीम के साथ यमुना क्लब का मैच हुआ जिसमे पावर ग्रिड ने जीत हासिल की। मैच में उपस्थित जनसमूह में आखिरी गेंद तक कौतुहल बना रहा। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी फ़तेह सिंह ( चेयरमेन यमुनापार विकास बोर्ड ) और विशेष अतिथि के रूप में पूर्वी दिल्ली डीएम कुलानन्द जोशी ने उपस्थिति दर्ज कराई। कप का उद्धघाटन चौधरी फ़तेह सिंह ने पावर ग्रिड टीम कप्तान सुरेश कोली और यमुना क्लब कप्तान संजय सिंह के बीच टॉस उछाल कर किया, टॉस जितने के बाद सुरेश कोली ने पहले बेटिंग करने का निर्णय लिया। पावर ग्रिड एकादश की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 157 का स्कोर बनाया, यमुना क्लब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवा कर मात्र 127 रन ही बना पाई। पावर ग्रिड की तरफ से वरुण ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए, जबकि यमुना क्लब की तरफ से सबसे ज्यादा राजकुमार ने 36 रन बनाए ।
वहीं दूसरे मैच में टॉस एन एच ए आई ने जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैंसला लिया, एडवोकेट ने पहले बैटिंग करके 125 रन बनाए। जिसे लास्ट बॉल पर NHAI ने टाई कर लिया, और उसके बाद सुपर ओवर में NHAI ने 1 विकेट खोकर 7 रन बनाए और एडवोकेट ने 3 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह से एनएचएआई ने जीत हांसिल कर के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई
मैच के दौरान चौधरी फ़तेह सिंह ने बल्लेबाजी कर दोनों टीमों का हौसला बढ़ाया, और ऐसी प्रतियोगिताओ को जरूरी बताते हुए कहा कि ऐसे अवसर लोगों में सकारात्मक सोच लाते है, खेलने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते है सकारात्मक सोच का दायरा बढ़ता है। इंद्रप्रस्थ कप का आयोजन पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किया जा रहा है जो सराहनीय कदम है।
गत तीन वर्षों की तरह इस वर्ष भी ट्रॉफी का शुभारंभ किया गया है। यमुना ट्रॉफी का आयोजन इंडियन मीडिया वेलफ़ेयर एसोसिएशन और यमुना ट्रॉफी मैनेजमेंट कमेटी तथा हंस फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है । मैच के दौरान यमुना ट्रॉफी मेनेजमेंट कमेटी के चैयरमैन वाई पी ठाकुर, सचिव निसार अहमद,अजय शेट्टी, राजेन्द्र कुमार, महेश ढोंढियाल, तरुण कुमार,आईडीएचसी सोसायटी के अरुण कुमार, इम्वा के अध्यक्ष राजीव निशाना, सहीत काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मोजूद थे।