दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने मुठभेड़ के बाद 2 शातिर कारतूसो के सप्लायरों को किया गिरफ्तार

Lokesh Goswami Ten News Delhi :

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने मुठभेड़ के बाद 2 शातिर कारतूसो के सप्लायरों को किया गिरफ्तार।

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 17 नवंबर को उनकी टीम ने अलीगढ़ के रहने वाले महिपाल और संदीप यादव को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से 1300 से ज्यादा कारतूस बरामद हुए है। ,इन दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये कारतूस को अलीगढ़ के एक गन हाउस से अवैध तरीके से ला रहे थे,उन्होंने ये भी बताया कि वो ये कारतूस आगे अलीगढ़ के ही रहने वाले प्रेमपाल और नेत्रपाल को सप्लाई करते है। और फिर प्रेमपाल और नेत्रपाल इसे दिल्ली और एनसीआर के अपराधियों को सप्लाई करते थे।

पुलिस के मुताबिक इस खुलासे के बाद पुलिस लागतार प्रेमपाल और नेत्रपाल की तलाश कर रही थी,इसी बीच जानकारी मिली कि दोनों शातिर अपराधी 5 जनवरी को कालिंदी कुंज के पास मीठापुर में आने वाले हैं,पुलिस ने जाल बिछाकर इन्हें पकडने की कोशिश की तो दोनों अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी,बाद में मुठभेड़ के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रेमपाल और नेत्रपाल पर पहले से कई मामले दर्ज हैं,प्रेमपाल पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख का इनाम भी रखा हुआ था

Leave A Reply

Your email address will not be published.