यमुना सफाई को लेकर टेन न्यूज़ की स्पेसल रिपोर्ट

Lokesh Goswami Ten News Delhi :

आज टेन न्यूज़ की स्पेसल रिपोर्ट यमुना सफाई को लेकर आपको बता दे कि दिल्ली में यमुना गन्दी क्यों हो रही है। डॉ दीक्षित ने बताया कि एक तरफ दिल्ली की जनता यमुना को गन्दा करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है,कभी पूजा का कूड़ा तो कभी पॉलीथिन तो कभी कुछ और न जाने क्या क्या डालती है। यमुना की स्वच्छ लहरों के अंदर. यमुना को साफ़ रहने में मदद कीजिये इसमें कूड़ा न डालिये.आपको जानकर थोड़ी हैरानी भी होगी की ये सभी नौजवान AIIMS,LNJP, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित संस्थाओ में शोध कर रहे नौजवान है जिन्हे यमुना जी के साथ साथ देश के पर्यावरण की बहुत ज्यादा चिंता है

2013 से यमुना सफाई का सफर अब लगातार बढ़ता ही जा रहा है हर शनिवार जब OPD का समय आधे दिन का होता है तो ये लोग यमुना सफाई अभियान के लिए निकल जाते है और कई ट्रक कूड़ा निकाल कर यमुना माँ को साफ़ करते है.कहते है। पहले ये दस या बीस लोग ही होते थे लेकिन आज इनका ग्रुप काफी बड़ा हो गया है जिसकी वजह से अब इनका काम और आसान हो गया है.इन लोगो ने यमुना सफाई के लिए सोशल मिडिया के माध्यम से भी लोगो को अवेयर करने के लिए अभियान चलाया है। भले ही दिल्ली सरकार के कई सालो के प्रयासो और लाखो खर्च करने के बाद यमुना साफ़ न हुई हो लेकिन इन लोगो ने इसको साफ़ करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.