जद(यू) के चार प्रदेश प्रमुख जंतर मंतर पर दे ंगे धरना
जद(यू) के चार प्रदेश प्रमुख जंतर मंतर पर देंगे धरना, चुनाव आयोग को सोपेंगे ज्ञापन
नईदिल्ली (ईएमएस)! जनता दल यूनाइटेड (यू) पार्टी के चार प्रदेशाध्यक्ष सोमबार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितीश कुमार के असंवैधानिक निर्वाचन को रद्द कराने एवं पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं के साथ 12:00 बजे से लोकतंत्र बचाव अभियान का शंखनाद करेंगे! मध्य प्रदेश जनता दल यूनाइटेड पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद यादव ने बताया कि इस दौरान धरना एवं विरोध मार्च का आयोजन किया जाएगा! इस विरोध में उनके साथ पश्चिम बंगाल के पार्टी अध्यक्ष अमिताव दत्ता एवं उत्तराखंड इकाई अध्यक्ष प्रमोद शर्मा एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर बलवीर सिंह
भी उनके साथ हैं! उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के बाद जंतर मंतर पर विरोध मार्च करते हुए चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा जाएगा! इस ज्ञापन में नितीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड के संविधान के खिलाफ असंवैधानिक निर्वाचन को रद्द करने की मांग की जाएगी! चुनाव आयोग को संवैधानिक अधिकारों के तहत जनता दल यूनाइटेड पार्टी के संविधान के अनुसार दल के अंदर अंतरित लोकतंत्र बहाल करने एवं शीघ्र कार्रवाई करने हेतु चुनाव आयोग से मांग भी की जाएगी!
Comments are closed.