BURADI YOUNG BOY COMMITTED SUICIDE IN PREET VIHAR IN NEW DELHI

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रीत विहार में एक युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब उसके वॉट्सऐप स्टेटस पर नजर पड़ी। बुराड़ी इलाके में रहने वाला 21 साल का अंशुल सोनी मंगलवार को गायब हो गया था। उसके परिवार वाले उसे ढूंढ रहे थे तभी उनकी नजर अंशुल के वॉट्सऐप स्टेटस पर पड़ी जिसमें उसने लिखा था ‘जा रहा हूं पर.. आऊंगा तो बस सबको याद आऊंगा, बाय ऑल माई फ्रेंड्स विथ माई फैमिली आइई लव यू।’

स्टेटस देख अनहोनी की आशंका के मद्देनजर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन बुधवार दोपहर को उनकी आशंका यकीन में बदल गई। प्रीत विहार स्थित अंशुल के चाचा के होटल जेजे रेजीडेंसी से खबर मिली कि कमरा नंबर 301 में पंखे से लटक कर अंशुल ने सुसाइड कर लिया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में इस बात के संकेत मिले हैं कि उसने किसी मानसिक दबाव में ये कदम उठाया है। लेकिन वजह का अभी साफ पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग की वजह से अंशुल ने ये कदम उठाया होगा।

Comments are closed.