इस वजह को लेकर एक बार फिर बंटता दिखा यादव क ुनबा

इस वजह को लेकर एक बार फिर बंटता दिखा यादव कुनबा

नई दिल्ली\लखनऊ: राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के नए नेता की नियुक्ति के मुद्दे पर गुटबाजी का शिकार यादव कुनबा एक बार फिर बंटता दिख रहा है। समाजवादी पार्टी ने रामगोपाल यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है जो उच्च सदन में पार्टी के नेता थे।

मुलायम सिंह बेनी प्रसाद वर्मा के पक्ष में पार्टी सूत्रों ने बताया कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव उच्च सदन में पार्टी के नए नेता के रूप में बेनी प्रसाद वर्मा का पक्ष ले रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नरेश अग्रवाल के पक्ष में हैं। राज्यसभा में रेवती रमन सपा के वरिष्ठतम प्रतिनिधि हैं लेकिन उनके गिरते स्वास्थ्य के कारण मुलायम द्वारा वर्मा के नाम पर विचार करने की खबर है। बेनी प्रसाद वर्मा ने सपा सुप्रीमो के साथ मतभेदों के चलते एक दशक पहले पार्टी छोड़ दी थी। वर्मा इस वर्ष के प्रारम्भ में सपा में लौट आए थे और उन्हें राज्यसभा भेजा गया था।

अखिलेश यादव नरेश अग्रवाल के पक्ष में सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नरेश अग्रवाल के पक्ष में हैं जो एक प्रखर वक्ता हैं जहां उन्हें रामगोपाल यादव के बाद नंबर दो के रूप में देखा जाता रहा था। अमर सिंह को हाल में मुलायम सिंह ने राज्यसभा भेजा। अमर सिंह अग्रवाल के साथ सहज नहीं हैं क्योंकि उनकी रामगोपाल के साथ निकटता है। अग्रवाल अखिलेश यादव को अगले चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के पक्ष में रहे हैं ।

Comments are closed.