वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को लोकस भा में आयकर संशोधन बिल पेश किया.
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को लोकसभा में आयकर संशोधन बिल पेश किया. इस संशोधन बिल में सरकार ने अघोषित आय पर टैक्स, सेस और सरचार्ज लगाने का प्रस्ताव दिया है. जानिए इस बिल के अहम प्रस्ताव…
1. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना टैक्स का प्रस्ताव.
2. अघोषित आय पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा.
3. अघोषित आय पर 10 फीसदी पेनल्टी लगेगी.
4. 30 टैक्स और 10 फीसदी जुर्माना मिलाकर अघोषित आय पर कुल 40 फीसदी टैक्स लगेगा. टैक्स का 33 फीसदी सरचार्ज के तौर पर अलग से वसूला जाएगा.
5. इस सरचार्ज को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना सेस का नाम दिया गया है.
6. अघोषित आय की घोषणा करने वाले को आय का 25 फीसदी जमा करना होगा.
Comments are closed.