गैंगवार की आशंका से फिर दिल्ली पुलिस हुई च ौकस,

दिल्ली के गैंगस्टर मंजीत महल के पिता श्रीकृष्ण की गोली मार कर हत्या। विरोधी गैंग्स पर हत्या का शक। पुलिस जाँच में जुटी। दिल्ली के आउटर इलाके में सुबह करीब 10:30 बजे मारी गई गोली।
लोकल पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल भी बनाए हुए है नजर।
पुलिस अधिकारी कई एंगल से कर रहे हैं मामले की पड़ताल।
गौरतलब है कि गैंगेस्टर मंजीत महल को पिछले साल ही स्पेशल सेल ने किया था अरेस्ट,फ़िलहाल मंजीत जेल में बंद है।
आशंका जताई जा रही है कि यह कांट्रेक्ट किलिंग है और मंजीत के जेल जाने के बाद पहलवान गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिलाया। फ़िलहाल पुलिस के अधिकारी इस पूरी घटना पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
वारदात से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जितेंद्र पाल – Ten News

Comments are closed.