उत्तर प्रदेश नोएडा गौतमबुद्ध नगर में बिगड़ती कानून व्यवस्था के संबंध में ।

अवगत कराना है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है, जिसका स्वरूप आपको समाचार-पत्र एवं मीडिया के द्वारा प्रतिदिन अवगत होता रहता है कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार में गुन्डा राज किस तरह पनप रहा है।

नोएडा, गौतमबुद्ध नगर पूरे प्रदेश का औद्योगिक, शैक्षिक, संस्थागत, व्यापारिक तथा आई.टी. हब के रूप में पूरे विश्व में जाना जाता है आज इस क्षेत्र का बहुत बुरा हाल है। आए दिन हत्यायें, रंगदारी व बलात्कार जैसी घटनाओं से पूरा जिला थर्राया हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी गुन्डा एवं अपराधिक तत्वों के खिलाफ कोई ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही करने में अक्षम हैं जिसके कारण क्षे़त्र का उद्यमी-व्यापारी प्रदेश को छोड़ कर दूसरे प्रदेशों में अपने उद्योग एवं व्यापार स्थाननांतरित कर रहा हैं। उत्तर प्रदेश में जब से समाजवादी पार्टी की सरकार का गठन हुआ है, प्रदेश से शांति एवं अमनप्रिय जनता का पलायन शुरू हो गया है। अपराधिक एवं गुन्डातत्वों के हौसले बुलंद है, इन तत्वों को सरकार एवं प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है, जिस कारण बलात्कार एवं हत्याओं में बेतहासा वृद्धि हुई हैं। समाजवादी पार्टी के नेता भड़काऊ एवं गलत वयान-वाजी के द्वारा आग में घी डालने का कार्य कर रहे हैं, इसी के चलते 07.06.2014 को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दादरी चैयरमेन प्रतिनिधि के पति श्री विजय पंडित की सरेआम बाजार में निर्मम हत्या कर दी गई, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में भारी जनआक्रोष का माहौल है। श्री विजय पंडित गुन्डा-गर्दी के खिलाफ एवं व्यपारियों के उपर हो रहे अत्याचारो और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ शासन मंे निरंतर शिकायात एवं व्यापारियो के हक में अपनी आवाज उठाता था। जिस कारण कुछ अपराधिक तत्व उन्हे जान से मारने की धमकी दे रहे थे, इसलिए उन्होने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की थी, किन्तु पुलिस व प्रशासन ने उनकी सुरक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, और उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। जो प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार की नाकामी को दर्शाता एवं पुष्टि करता हैं।
इसमे उपस्थित नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष श्री बिजेन्द्र सिंह नागर, ब्रजपाल ंिसंह चैहान (महामंत्री), दिनेश डिमरी, नरेश शर्मा, विनोद शर्मा (मीडिया प्रभारी), राकेश शर्मा, मनोज गुप्ता, मोहन शर्मा, जुगराज चैहान, संजय बाली, श्रीमती गिरिजा सिंह, चन्दगीराम यादव, उमेश त्यागी, गोपाल अग्रवाल, कैप्टन विकाश गुप्ता, सतपाल यादव, वी.एस. शर्मा, सुशील शर्मा, सुन्दर राणा, देवेन्द्र यादव डी.एन. ंिसह, प्रमोद प्रजापति, मनीष शर्मा, डिम्पल आनन्द, पुनम सिंह, मनोज चैहान, रागनी शर्मा, दुलीचन्द चैहान, जगदीश शर्मा, मुकेश गुप्ता, छोटेला शर्मा, राहुल शर्मा, मनमोहन चैहान, रमेश महावर, गिरीश कोटनाला, राजकुमार झा, सुरेश कृष्णनन, नरेश जोशी, भीमराज जाटव, मीना बाली, नरेश राणा, अरूण चैहान, चेतन चैहान, दिनेश चैहान, रविन्द्र त्यागी, श्रीमती पद्मादीक्षित, गोपाल गौड़, संजीव शर्मा, पुनीत शुक्ला, सचिन शर्मा, आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी जिला नोएडा महानगर इस निकम्मी सरकार से प्रदेश को तुरन्त मुक्त कराने तथा इस सपा सरकार को तुरन्त कार्यवाही द्वारा बर्खास्त कर के प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की पुरजोर मांग करता हैं।

Comments are closed.