तीन दिवसीय भविष्य सलाह मेले में 15,000 लोगो ने लिया हिस्सा – गुरूद्वारा कमेटी द्वारा अगले वर्ष बड़े स्तर पर आयोजन की तैयारी

नई दिल्ली:- 9.6.14 दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा लगाया गया भविष्य सलाह मेला 2014 अपनी अमिट यादों को छोड़ता हुआ समाप्त हो गया। दिल्ली कमेटी द्वारा शिक्षा को अपने ऐजण्डे में सबसे आगे रखने के बाद शुरू हुए सुधारो की प्रक्रिया के तहत लगाए गए इस मेले में लगभग 15,000 बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने तीन दिनो में हिस्सा लेकर आधुनिक तकनीक से लगे इस मेले की शान को चार चांद लगा दिए।
दिल्ली कमेटी के महासचिव मनजिन्दर सिंह सिरसा द्वारा सभी 63 स्टालों को मेले में भाग लेने के कारण यादगारी चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्दर सिंह खुराना ने लवली प्रोफैशनल विश्वविद्यालय जालंधर को बैस्ट स्टाल एवं गुरू तेग बहादर खालसा काॅलेज नोर्थ कैम्पस को सर्टीफिकेट आॅफ ऐक्सिलैंस अवार्ड द्वारा सम्मानित भी किया।
सिरसा ने इस मेले में भाग लेने वाले सभी संस्थानो का धन्यवाद प्रगट करते हुए अगले वर्ष इससे भी बड़े स्तर पर मेला लगाने का भरोसा दिया। रोज़गार, शिक्षा एवं तकनीक को मुख्य लक्ष्य रख कर दिल्ली कमेटी द्वारा लगाए गए इस मेले ने जहां विद्यार्थीयों को एक छत के नीचे देश के अलग-अलग शिक्षा संस्थानो के बारे जानकारी लेने का सोभाग्य समय प्रदान किया, वहीं साथ ही अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के. द्वारा दिल्ली कमेटी चुनाव से पहले शिक्षा को अपनी कार्यसूची में आगे रखने के दिल्ली की संगतों को दिए गए भरोसे को भी कायम रखने की कोशिश की गई। इस अवसर पर कमेटी के उपाध्यक्ष तनवंत सिंह, मुख्य सलाहकार कुलमोहन सिंह, धर्म प्रचार प्रमुख परमजीत सिंह राणा, शिक्षा सलाहकार समिती के चेयरमैन गुरविन्दर पाल सिंह, दिल्ली कमेटी सदस्य इन्द्रजीत सिंह मौंटी एवं जतिन्दरपाल सिंह गोल्डी मौजूद थे।

Comments are closed.