दिल्ली में अब तक 2081 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित , 47 की मौत 

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– देश की राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में अब तक कुल 2081 मामले हो गए हैं। वहीं, दिल्ली के नबी करीम इलाके में तैनात 3 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं |

जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। नबी करीब इलाके में रैपिड टेस्ट के तहत 74 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था, सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि राजधानी में कोरोना के कुल 2081 केस हो गए हैं | वही 24 घंटे में 78 केस नए आए, जिसके बाद यह संख्या बढ़ी है। 1397 लोगों की रिपोर्ट आई, जिनमें से 78 पॉजिटिव पाए गए। कुल मरीजों में से 26 मरीज आइसीयू में हैं, जबकि 5 वेंटिलेटर पर हैं।

दिल्ली में कोरोना के 78 नए मामले आए। जो पिछले दो दिनों के मुकाबले थोडा कम है। वहीं सफदरजंग अस्पताल में दो मरीजों की मौत हो गई। इस वजह से मृतकों की संख्या 47 हो गई।

अभी तक कुल 431 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 2081 हो गए हैं। जिसमें 20.71 फीसद मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 1603 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 625 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं 840 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती किए गए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.