स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने पर मोदी सरकार का सख्त फैसला , 3 महीने से 5 साल तक की सजा

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– कोरोना वायरस के महासंकट के बीच स्वास्थ्यकर्मियों पर लगातार हो रहे हमले पर अब मोदी सरकार ने कड़ा फैसला लिया है | आपको बता दे कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एक अध्यादेश पास किया गया है |

अब स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा , इसमें 3 महीने से सात साल तक की सजा का प्रावधान है , केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी |

 

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कई जगह डॉक्टरों के खिलाफ हमले की जानकारी आ रही हैं, सरकार इन्हें बर्दाश्त नहीं करेगी. सरकार इसके लिए एक अध्यादेश लाई है , जिसके तहत कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है |

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेडिकलकर्मियों पर हमला करने वालों को जमानत नहीं मिलेगी, 30 दिन के अंदर इसकी जांच पूरी होगी | साथ ही 1 साल के अंदर फैसला लाया जाएगा, जबकि 3 महीने से 5 साल तक की सजा हो सकती है |

इसके अलावा गंभीर मामलों में 6 महीने से 7 साल तक की सजा का प्रावधान है | गंभीर मामलों में 50 हजार से 2 लाख तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा | अध्यादेश के अनुसार अगर किसी ने स्वास्थ्यकर्मी की गाड़ी पर हमला किया तो मार्केट वैल्यू का दोगुना ज्यादा भरपाई की जाएगी |

प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि देश में अब 723 कोविड अस्पताल हैं | जिसमें लगभग 2 लाख बैड तैयार हैं. इनमें 24 हजार आईसीयू बेड हैं और 12 हजार 190 वेंटिलेटर हैं ,  जबकि 25 लाख से अधिक N95 मास्क भी हैं ,  जबकि 2.5 करोड़ के ऑर्डर दिए जा चुके हैं |

प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में कोरोना वायरस के मौजूदा असर और लॉकडाउन की समीक्षा की गई | इसके अलावा आर्थिक हालात पर भी चर्चा हुई , केंद्र सरकार की ओर से पहले भी राहत के तौर पर 1 लाख सत्तर हजार करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया गया था |

Leave A Reply

Your email address will not be published.