कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की मांग, टेस्टिंग और पीपीई किट केंद्र सरकार खरीदकर दे

ROHIT SHARMA

नई दिल्ली :– कोरोना वायरस महासंकट के बीच आज फिर कांग्रेस पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक हुई | इस बैठक में कांग्रेस शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला |

इस दौरान सबसे अहम मुद्दा कोरोना वायरस की टेस्टिंग और पीपीई की क्वालिटी को लेकर ही रहा , यहां अपील की गई है कि टेस्टिंग किट और पीपीई को केंद्र के द्वारा खरीदे जाने चाहिए और फिर राज्यों को आगे बढ़ाना चाहिए |

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बैठक में मांग की है कि टेस्टिंग उपकरणों की खरीद को केंद्र के अधीन होना चाहिए, ताकि उचित मात्रा और बढ़िया क्वालिटी केंद्र के जरिए ही हर राज्य को मिल पाए | अशोक गहलोत ने कहा कि रैपिड टेस्टिंग किट भी पूरी तरह से फेल हुई हैं, जिससे निराशा ही हाथ लगी है |

दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने 1 लाख टेस्टिंग किट की मांग की थी, लेकिन सिर्फ दस हज़ार ही दिए गए | वो भी चीन में निर्मित थे, जिनकी वैधता पर सवाल खड़े होते हैं | बता दें कि पंजाब ने आज ही बड़ी मात्रा में चीन से आई किट वापस करने का फैसला लिया है |

गौरतलब है कि अबतक कई राज्य सरकारें अपने स्तर पर विदेश से पीपीई और टेस्टिंग किट मंगवा रही हैं, हालांकि जिन कंपनियों से ये किट मंगवाई जा रही हैं उनकी लिस्ट आईसीएमआर की ओर से ही दी गई है |

कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों का कहना है कि केंद्र की ओर से किसी तरह की आर्थिक मदद नहीं मिल रही है, इसलिए कोरोना के खिलाफ लड़ाई कमजोर पड़ रही है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कोरोना वायरस संकट के अलावा, लॉकडाउन, आर्थिक संकट को लेकर चर्चा की गई |

Leave A Reply

Your email address will not be published.