कहर जारी : दिल्ली में अब तक 2248 कोरोना संक्रमित , 48 लोगों की हुई मौत
ROHIT SHARMA
दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार के लाख प्रयास के बावजूद राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के बढ़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है | दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 92 नए मामले सामने आए और इसी के साथ दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2248 हो गई।
वही चिंताजनक खबर यह है की अस्पताल में भर्ती कोरोना के एक मरीज ने दम तोड़ दिया और इस तरह दिल्ली में अब तक 48 लोगों की जान इस वायरस से जा चुकी है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में अब तक 32.20 फीसद मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं यानी 2248 में से 724 मरीज ठीक हो चुके हैं। 1476 मरीज उपचाराधीन हैं। अस्पतालों में कुल 527 मरीज भर्ती हैं। 24 आइसीयू में हैं, इनमें से 6 वेंटिलेटर पर हैं। वहीं कोविड केयर सेंटरों में 743 मरीज व दो कोविड हेल्थ सेंटर में 38 मरीज भर्ती हैं।
साथ ही उन्होंने बताया कि 995 सैंपल की जांच की गई, जिमसें से 92 पॉजेटिव पाए गए।रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना पीडि़त कुल मरीजों में से 1464 की उम्र 50 वर्ष से कम है। वहीं 50-59 साल के 359 लोग व 60 साल से अधिक उम्र के 425 बुजुर्ग कोरोना के चपेट में आए हैं।
दिल्ली में अब तक 28,309 सैंपल की जांच की गई है। जिसमें 3018 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। 87 कंटोनमेंट (सील) जोन से अब तक 5619 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। नोएडा और दिल्ली के बीच वाहनों की आवाजाही की जांच के लिए डीएनडी टोल प्लाजा पर आरएएफ और तैनात कर दी गई है।