दिल्ली के उपराज्यपाल का आदेश , दिल्ली पुलिसकर्मियों के लिए बनाए जाए विशेष कोविड-19 उपचार केंद्र 

ROHIT SHARMA

नई दिल्ली :– दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आज दिल्ली पुलिस के संक्रमित कर्मियों के इलाज के लिए एक विशेष कोविड-19 उपचार केंद्र बनाने करने का निर्देश दिया |

यह कदम ऐसे वक्त उठाया गया है, जब शहर में कोरोना वायरस से अब तक 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं | एलजी ने कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच काम करने वाले दिल्ली पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष परीक्षण केंद्र स्थापित करने का भी निर्देश दिया है |

एक अधिकारी ने बताया कि उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस के कर्मियों के लिए एक विशेष जांच केंद्र भी तैयार करने तथा कोविड-19 की ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को निजी सुरक्षा उपकरण भी मुहैया कराने का निर्देश दिया है |

एक सूत्र ने बताया, ‘पुलिसकर्मियों के लिए शाहदरा थाने में एक विशेष कोविड-19 जांच केंद्र बनाने की योजना है, लेकिन इस संबंध में अभी फैसला नहीं हुआ है |

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस में करीब 82,000 कर्मी हैं , पुलिस ने कहा कि स्पेशल सेल से जुड़े एक हेड कांस्टेबल के संक्रमित पाए जाने पर 71 कर्मियों को (क्वारंटाइन) पृथकवास में भेजने का फैसला किया गया है | उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल में सोमवार को संक्रमण की पुष्टि हुई थी |

पूरा देश कोविड-19 से लड़ रहा है. ऐसे समय में दिल्ली से एक अच्छी खबर आई है. दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ होने के आंकड़े में भी तेजी आई है. जानकारी के अनुसार दिल्ली में कोरोना संक्रमण से पूरी तरह से मुक्त होकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 14 अप्रैल तक 1.92 प्रतिशत थी. जो 22 अप्रैल को बढ़कर 32 प्रतिशत हो गई है. वहीं यदि राष्ट्रीय औसत पर नजर डाली जाए तो ये 20 फीसदी है |

दिल्ली में हॉटस्पॉट/कन्टेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 89 हो गई है. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में दो और इलाके हॉटस्पॉट/कन्टेनमेंट जोन बने हैं. कैंपा कोला गली, लाडो सराय और एफ-313 व एफ-274, नियर शिव मंदिर, लाडो सराय को कन्टेनमेंट जोन बनाया गया है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.