24 घंटे में कोरोना से 83 मौतें, देश में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 40 हज़ार के पार 

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– देश में एक तरफ जहां लॉकडाउन के बीच छूट को लेकर माथापच्ची चल रही है, तो वहीं दूसरी ओर कोरोना संक्रमण के केस कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं | आपको बता दे कि भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है | देश में कोरोना मरीजों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच गई है, जबकि कोरोना की चपेट में आकर 1323 लोगों की जान जा चुकी है |

सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है. जहां संक्रमित लोगों की संख्या 12 हजार के पार पहुंच गई है, वहीं 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. देश  में कोरोना के खिलाफ जंग में डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मी सिपाही बनकर डटे हुए हैं | ऐसे में भारतीय सेना आज कोरोना वॉरियर्स को सलाम कर रही है |

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में बारत में कोरोना के 2644 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 83 मौतों की पुष्टि हुई है | वही लगातार आकड़ा बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़नी शुरू हो गई है |

भारत ने अपने कोविड -19 लॉकडाउन को और दो हफ्तों तक बढ़ाने का ऐलान किया है, हालांकि ग्रीन और ऑरेन्ज जोन्स में बंदिशों में कुछ ढील देने की बात कही गई है. वर्तमान में, भारत में 1,000 से अधिक केस वाले नौ राज्य हैं |

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के सबसे अधिक 11,506 केस हैं. इसके बाद गुजरात (4,721), दिल्ली (3,738), मध्य प्रदेश (2,719), राजस्थान (2,666), तमिलनाडु (2,526), उत्तर प्रदेश (2,455), आंध्र प्रदेश (1,525) और तेलंगाना (1,057) हैं |

Leave A Reply

Your email address will not be published.