देश मे कोरोना का कहर , 24 घण्टे में 60963 लोग कोरोना से संक्रमित , 834 की मौत

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है , पिछले 24 घंटों में साढ़े 60 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आने के बाद मरीजों का कुल आंकड़ा 23 लाख के पार पहुंच गया है।

आपको बता दें कि 24 घंटे में कोरोना से 834 लोगों की मौत हुई , साथ ही 60963 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है , जिसके बाद अब तक मरने वालों की संख्या 46 हजार के पार पहुंच गई है।

भारत में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 23,29,638 पहुंच गया है. वहीं, 16,39,599 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं ।

संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है जहां 24 घंटे में 9 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में मरीजों की कुल संख्या 5 लाख 24 हजार के पार पहुंच गई है।

वहीं तमिलनाडु में मरीजों की तादाद 3 लाख से ज्यादा हो गई है.आंध्र प्रदेश में करोना की रफ्तर डराने वाली है और आंकडा 2 लाख 35 हजार के पार पहुंच गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.