यूपी पुलिस क्राइम कंट्रोल में फेल, हिंदु युवा वाहिनी के नेता की चाकुओं से गोदकर हत्या
ABHISHEK SHARMA
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। बरेली में हिंदू युवा वाहिनी के नेता के मर्डर का मामला सामने आया है। संगठन के नेता डॉक्टर संजय सिंह की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। इस मामले के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर संजय सिंह पिछले 2 साल से मीरगंज तहसील में हिंदू युवा वाहिनी के प्रभारी थे। बरेली के थाना शाही के दुनका में संजय सिंह के एक निजी अस्पताल चलाते हैं। अस्पताल के बाहर ही चाकुओं से हमला कर उनकी हत्या को अंजाम दिया गया है।
स्टाफ के सदस्यों ने घटना की सुचना सुबह पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर बरेली एसएसपी रोहित सिंह साजवान भी पहुंचे और डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भिजवाई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
आपको बता दें कि डॉक्टर संजय सिंह बरेली के शाही थाना क्षेत्र के कस्बा दुनका में प्राइवेट अस्पताल चलाते थे। साथ ही वह हिंदू युवा वाहिनी से भी जुड़े हुए थे। वह धनेटा शीशगढ़ रोड से सटे आनंदपुर गांव के रहने वाले थे।
एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि रात में यह हमला चाकू से किया गया है। क्लीनिक के बाहर संजय सिंह पर हमला किया गया। पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगे हैं , जिसके हत्यारे की पहचान कर ली गई है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।