दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटी , 24 घण्टे के अंदर 4998 नए मामले , 89 की मौत
ROHIT SHARMA
नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है , लेकिन संक्रमितों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है । खासबात यह है कि दिल्ली में आरटीपीसीआर जांच बढ़ने के बाद संक्रमण दर में पिछले चार दिन से गिरावट देखी जा रही है।
दिल्ली में पहली बार अब तक एक दिन में सबसे अधिक 69,051 सैंपल की जांच की गई। वहीं संक्रमण दर 8.51 फीसद से घटकर अब 7.24 फीसद पर आ गई है। अधिक संख्या में जांच होने के बावजूद संक्रमण दर में कमी आने से 24 घण्टे के अंदर कोरोना के 4998 नए मामले आए।
वहीं 6512 मरीज ठीक हुए, लेकिन 24 घंटे में 89 मरीजों की मौत हो गई है। 17 दिनों बाद एक दिन में मौत के मामले 90 से कम रहे। 11 नवंबर को 85 मरीजों की मौत होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद लगातार मौत के मामले बढ़ते चले गए। इन 17 दिनों में सात दिन ऐसे रहे जब सौ से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हुई ।
पिछले दिनों के मुकाबले अस्पतालों में कोरोना के मरीजों का दबाव कम हुआ है। 21 नवंबर को अस्पतालों में कोरोना के 9522 मरीज भर्ती थे। इसके मुकाबले अभी अस्पतालों में मरीजों की संख्या करीब 10 फीसद कम हुई है।
पांच लाख 61 हजार 742 मामले अब तक कोरोना के आ चुके हैं। पांच लाख 16 हजार 166 मरीज ठीक हो चुके हैं। 91.88 फीसद है मरीजों के ठीक होने की दर 8998 मरीजों की मौत हो चुकी है 1.60 फीसद मृत्युदर है कोरोना का संक्रमण शुरू होने से लेकर अब तक की 36,578 सक्रिय मरीज हैं ।
8596 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं 484 मरीज कोविड केयर सेंटर में हैं 151 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में हैं 61 लाख 73 हजार 209 सैंपल की जांच हो चुकी है 69,051 सैंपल की जांच 24 घंटे में हुई है 33,147 सैंपल की आरटीपीसीआर जांच की गई। 35,904 सैंपल की एंटीजन जांच की गई।