चुनाव नतीजों पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का बयान – बीजेपी बढ़ रही और कांग्रेस समाप्ति की ओर

ROHIT SHARMA

नई दिल्ली :– नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर द्वारा प्रेस वार्ता करते हुए कई बातें कही और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।

 

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा की अभी सम्पन्न हुए बोडोलैंड टेरिटरी काउंसिल के नतीजे अभी आए हैं। भाजपा की पहले वहां 1 सीट थी जो अब बढ़कर 9 हो गई है। बोडोलैंड टेरिटरी काउंसिल के चुनाव में कांग्रेस की मात्र 1 सीट आई है। अब बोडोलैंड में कांग्रेस जा रही है, भाजपा आ रही है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हाल ही में हुए कई चुनावों को लेकर कहा कि, ”राजस्थान में पिछले सप्ताह नतीजे आए, राजस्थान में जिला परिषद के सभी के सभी जिला प्रमुख भाजपा के हो रहे हैं। जिला परिषद के चुनाव में 606 में 353 सीटें भाजपा ने जीता है। ब्लॉक पंचायत की 4,300 सीटों में 1,990 भाजपा ने जीती हैं।

बिहार चुनाव में भाजपा और जेडीयू ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और शानदार विजय हासिल की।मध्य प्रदेश में हमने 28 में से 19 सीटें जीतीं।यूपी में हमने सभी 6 सीटें।गुजरात में सभी 8 सीटें जीतीं।मणिपुर में भी हमने चारों सीटें जीतीं।नागालैंड में हमारे साथी ने सीटें जीतीं।चाहे असम, अरुणाचल का मामला हो, चाहे राजस्थान, हैदराबाद, बिहार, मध्य प्रदेश, यूपी, गुजरात, मणिपुरा का मामला हो यहां भाजपा बढ़ रही है और कांग्रेस समाप्ति की ओर है।

ये इस चुनाव का मतलब है, लोगों का मोदी के नेतृत्‍व पर विश्‍वास है।केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकरप्रकाश जावड़ेकर द्वारा आगे ये भी कहा गया है कि, ”किसान, गरीब, ग्रामीण और समाज के सभी वर्ग के लोग चाहे वो ग्रामीण हो या शहरी सभी लोग आज मोदी जी के विकास को मान्यता दे रहे हैं। देश भर में हुए ये सभी चुनाव के नतीजों का अर्थ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.