बुलंदशहर में जहरीली शराब का कहर , 5 की मौत , 15 की हालत गंभीर , एसएचओ समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित

Rohit sharma

बुलंदशहर :– बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढी में शराब ने कहर बरपा दिया। शराब का सेवन से अब तक 5 लोगों की मौत हो गई ,जबकि 15 अन्य लोगों की भी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

बताया जाता है कि गांव में ही बिक रही शराब का सेवन कुछ ग्रामीणों ने किया। बताया जाता शराब का सेवन करने के बाद ही लोगों की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन पाँच लोगों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में सुखपाल 65 वर्ष, सतीश 45 वर्ष, कलुआ 40, सरजीत 45 वर्ष शामिल हैं।

 

वहीं अजय, ओमवीर, सुखपाल, गजे, प्रेम सिंह, पन्ना आदि की हालत गंभीर है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सीओ सिकंदराबाद नम्रता श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

 

डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह गांव में पहुंचे। डीएम रविन्द्र कुमार ने बताया कि पाँच लोगों की शराब पीने से मौत होना बताया गया है। उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं, जबकि 15 लोग की हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करा कर उपचार कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि जाँच शुरू हो गई है , दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में लापरवाही मानते हुए सिकंदराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीक्षित कुमार त्यागी, चौकी इंचार्ज अनोखे पुरी और बीट कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शराब बेचने का आरोपी फरार है। उसके परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.