5 महीने से बकाया वेतन ना मिलने को लेकर सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली नगर निगम पर बोला हमला

Rohit Sharma

Galgotias Ad

नई दिल्ली – आज दिल्ली के आप पार्टी कार्यालय में ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया और बीजेपी पर हमला बोला और कहा दिल्ली के अंदर जगह जगह पर कूड़ा फैल रहा है सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं और साथ-साथ तीनों नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है डॉक्टरों को नर्सों को और सफाई कर्मचारियों को नगर निगम ने पिछले 5 महीने से वेतन नहीं दिया है कहां जा रहा है कि निगम के पास कैसे नहीं है।

साथ ही उन्होंने उत्तरी निगम निगम का बजट पेश किया और कहा- जो पार्षद फंड 25 लाख रुपए हुआ करता था अब उसको 600% बढ़ाया जा रहा है और उसको अब डेढ़ करोड़ रूपया किया जा रहा है।

उन्होंने कहा यह कैसे संभव है जिस नगर निगम के पास 5 महीने का वेतन देने के पैसे नहीं है वह अपने पार्षदों को 600% ज्यादा पार्षद फंड आवंटित कर रहा है

साथ ही उन्होंने उत्तरी नगर निगम पर हमला बोलते हुए कहा – जाते-जाते उत्तरी नगर निगम लूट की हर स्कीम को दिल्ली के अंदर लागू कर रहा है उत्तरी और दक्षिणी नगर निगम ने अपने बजट में पेश किया कि हर पार्क के अंदर दुकानें बनाई जाएंगी किसकी दुकान बनेगी यह निगम पार्षद तय करेगा उसको आय प्रमाण पत्र निगम पार्षद देगा और दूसरी स्कीम जो इसके अंदर सामने आई है वह यह है की पार्कों के अंदर यह प्राइवेट लोगों की नर्सरी स्थापित करेंगे और उनसे महीने का किराया लेंगे उन्होंने कहा मैं हैरान हूं कि किस तरीके से भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अपने पार्षदों को इतनी बड़ी लूट करने दे रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.