मक्का और मूंगफली खरीदने में यूपी ने बना डाला नया रिकॉर्ड, 4 गुना अधिक की खरीदारी
Ten News Network
उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने पिछले साल के मुकाबले इस बार मूंगफली की चार गुना अधिक खरीद की है, और सरकार ने किसानों से पहली बार मक्का की फसल भी खरीदी है। ऐसा करके राज्य की उत्तर प्रदेश सरकार ने एक रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले साल में 24,859 किसानों से 1,06,412 मीट्रिक टन मक्का खरीदकर किसानों को कुल 167.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
उत्तर प्रदेश में 16 जनवरी तक निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 6.41 फीसदी अधिक मक्का की खरीद की गई है।
जिसके बाद से अब उत्तर प्रदेश में मक्का की फसल को किसान संभावनाओं की दृष्टि से देख रहे हैं, पर देखना होगा कि क्या यह संभावनाएं फ़क़त संभानाएं बन कर रह जाएंगी या ज़मीनी स्तर पर तब्दीली को जन्म देंगी।

