दिल्ली में इजरायली राजदूत बम धमाके के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान , हमें है भारत पर पूरा भरोसा

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास के पास शुक्रवार शाम को धमाका हुआ। धमाके को लेकर भारत और इजरायल ने आपस में बातचीत की है। यह धमाका उस समय हुआ जब दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 29वीं सालगिरह मनाई जा रही थी। हालांकि धमाके के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमें भारत पर पूरा भरोसा है।

 

 

बेंजामिन नेतन्याहू ने धमाके से कुछ देर पहले ही इजरायल की ओर से भारत और इजरायल के बीच राजनयिक संबंधों के 29 साल होने पर बधाई दी गई थी। ट्वीट के साथ वीडियो भी पोस्ट किया गया जिसमें दोनों देशों के बीच मधुर रिश्तों का जिक्र किया गया।

 

बता दें कि यह धमाका दिल्ली के सबसे पॉश इलाके में हुआ जहां से इजरायल दूतावास महज 150 मीटर दूरी पर है। राजधानी में जिस जगह पर बीटिंग रिट्रीट चल रही थी। वहां से महज दो किलोमीटर दूर यह घटना घटी। बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत तमाम मंत्री और सेना के अधिकारी मौजूद थे।

 

 

धमाके के बाद दोनों देशों ने सभी चैनलों के माध्यम से पूर्ण सहयोग जारी रखने पर भी सहमति व्यक्त की गई है। सबसे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने इजरायली समकक्ष गबे अशेकनाजी से बात की और राजनियकों की पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

 

विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने दूतावास और इजरायली राजनयिकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है। पुरी मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.