नई दिल्ली :– कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसानों का आंदोलन 68वें दिन में प्रवेश कर चुका है। अब इस पूरे आंदोलन का केंद्र गाजीपुर बॉर्डर बन गया है , जिसके चलते दिल्ली पुलिस यहां पहुंचने वाले मार्ग बंद कर दिया था, आज ही दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के सभी बॉर्डर बंद किया है और सप्ताह का पहला दिन होने के चलते 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है। इसके साथ ही अन्य कई मार्गों पर भी लंबा जाम लगा हुआ है
पुलिस ने दिल्ली जाने वाले हर मार्ग पर जबरदस्त बैरिकेडिंग कर दी है और साथ ही वाहनों की सघनता से जांच भी की जा रही है। इसका कारण है किसानों का वो एलान जिसमें उन्होंने 1 फरवरी के दिन संसद घेराव की बात कही थी। हालांकि बाद में अपने इस एलान को किसानों से वापस ले लिया था , लेकिन 26 जनवरी की घटना के बाद पुलिस को उन पर भरोसा नहीं है। इसके चलते हर रास्ते पर बैरिकेडिंग बहुत तगड़ी की गई है और सिर्फ दिल्ली ही नहीं एनसीआर में भी कई इलाकों में लंबा जाम लगा है।

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे की सभी 14 लेन को दिल्ली पुलिस ने पहले ही बंद कर दिया था। इससे दिल्ली जाने वालों के लिए परेशानी बढ़ गयी है। वही डीएनडी से निज़ामुद्दीन तक रास्ता बंद किया गया , वही लक्ष्मीनगर से आईटीओ तक रास्ता बंद किया गया , जिसके चलते लोगों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा ।
तस्वीरों में आप देख सकते है कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के सभी बॉर्डर को बंद कर दिया , जिसके चलते 10 किलोमीटर तक लम्बा जाम लगा , खासबात यह है कि किसी को भी रास्ते बंद करने की खबर नही थी , लोग 3 घण्टे तक जाम में फंसे रहे ।
लोगों का कहना है कि हमे 9 बजे तक ऑफिस पहुँचना होता है , सुबह 8 बजे से यहाँ फसे हुए है । 3 घण्टे हो गए है , लेकिन रास्ते बंद है । हमे इस मामले की जानकारी भी नही थी , अगर जानकारी होती तो मेट्रो से जाते । खासबात यह है कि जाम में एम्बुलेंस भी फसी थी , लेकिन पुलिस ने रास्ता नही खोला , काफी कहासुनी के बाद एम्बुलेंस को दूसरे मार्ग से जाना पड़ा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी, पंडित श्रीराम शर्मा और टिकरी बॉर्डर पर बने प्रवेश तथा निकास द्वारों को बंद कर दिया है। इसका अर्थ है कि इन स्टेशनों से मेट्रो गुजरेगी जरूर लेकिन यहां रुकेगी नहीं।
कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 66वें दिन भी जारी है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात है
