स्वच्छता मिशन 2.0 को गति देने के लिए शुरू किया गया गोवर्धन पोर्टल, मवेशियों एवं जैव-कचरे का प्रबंधन है गोवर्धन पोर्टल

Ten News Network

नई दिल्ली: जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आज गोवर्द्धन योजना पर एक एकीकृत पोर्टल की शुरूआत की है। इस पहल का उद्देश्य मवेशियों एवं जैव-कचरे का प्रबंधन है और यह किसानों की आय बढ़ाने में मदद करता है।

 

गोवर्द्धन योजना को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण के तहत प्राथमिकता कार्यक्रम के रूप में अपनाया जा रहा है। जल शक्ति मंत्रालय स्वच्छ भारत मिशन को लागू कर रहा है।

मंत्रालय के सचिव पंकज कुमार ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, मवेशियों एवं जैव कचरे का प्रबंधन करने, पर्यावरण स्वच्छता में सुधार करने और वेक्टर जनित बीमारियों पर अंकुश लगाने एवं अन्य कार्यों में तकनीकी सहायता मुहैया कराने के लिये प्रत्येक जिले को 50 लाख रुपये तक का आर्थिक समर्थन देता है।

 

जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक सपना देखा था और यह सपना था स्वच्छता का और हरित क्रांति का और हमारे देश की जनता इस बात का गर्व कर सकती है। दुनिया का सबसे बड़ा सैनिटाइजेशन प्रोग्राम और उसी के साथ दुनिया का सबसे बड़ा बिहेवियर चेंज प्रोग्राम हमने 7 सालों में सफलतापूर्वक करके दिखाया। उन्होंने आगे बताया कि यह पोर्टल पारदर्शिता एवं सामाजिक जवाबदेही को भी सुनिश्चत करेगा।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया भी इस मौके पर आयोजित समारोह में मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.