नॉर्थ एमसीडी के मेयर जयप्रकाश अपने ही जाल में फंस चुके हैं : आप नेता दुर्गेश पाठक

Ten News Network

नई दिल्ली :– आप पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने आज प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि नार्थ एमसीडी के मेयर ने प्रेस कांफ्रेंस कर पक्ष में डॉक्यूमेंट प्रस्तुत कर कहा कि उन्होंने डीयूएसआईबी की ज़मीन अक्टूबर 2020 में रेंट पर ली है। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई 2019 को एसएचओ ने शिकायत की थी। इस बिल्डिंग को अवैध तौर पर बनाया जा रहा है ये जमीन मेयर के बेटे के नाम थी।

 

आगे उन्होंने कहा अगर मेयर ने ज़मीन किराए पर ली तो एसएचओ ने 10 जुलाई 2019 को आपके बेटे के खिलाफ शिकायत कैसे कर दी और 29 फरवरी 2020 में मीटर कैसे लग गया।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि मेयर ने डॉक्यूमेंट दिखा कर कहा कि उन्होंने डीयूएसआईबी की ज़मीन पर 2-3 मंजिल किराए पर ली है।

 

अगर मेयर ने दूसरी और तीसरी मंजिल किराए पर ली तो ग्राउंड फ्लोर का किराया क्यों देकर आए? अब मामला पूरी तरह नैतिकता का है, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व बताए, वो क्या कार्यवाही करेंगे?

 

अगर मेयर ने दूसरी और तीसरी मंजिल किराए पर ली तो ग्राउंड फ्लोर का किराया क्यों देकर आए? अब मामला पूरी तरह नैतिकता का है, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व बताए, वो क्या कार्यवाही करेंगे?

 

आगे उन्होंने कहा अगर मेयर पर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो आम आदमी पार्टी का कोई भी पार्षद एनडीएमसी के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं रहेगा। हम कांग्रेस से भी यह पूछना चाहते हैं कि क्या वह ऐसे मेयर के साथ काम करना चाहेंगे , जिन पर सरकारी जमीन कब जाने के आरोप लग रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.