लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, 6 लोगों की मौत

Ten News Network

सर्दी का मौसम जाने वाला है, किंतु किसे पता था कि सर्दी का मौसम जाते-जाते कई जाने भी लेकर जाएगा। मामला तालग्राम थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई ,इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो चुकी है।

 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे के 165 किलोमीटर पॉइंट्स पर यह हादसा आज तड़के सुबह में हुआ, बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की जान चली गई है, यह लोग एक तेज रफ्तार कार पर सवार थे और घने कोहरे के चलते यह कार आगे चल रही ट्रक को नहीं देख पाई , इसके बाद यह भीषण हादसा हो गया।

 

कार पर सवार लोग लखनऊ से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन हेतु जा रहे थे , लेकिन बीच रास्ते में ही उनके साथ यह अप्रत्याशित घटना घट गई, जब इस हादसे की खबर स्थानीय पुलिस को लगी तो पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सभी गाड़ी में फंसे मृतकों को बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस द्वारा इनको तिर्वा मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में रखवाया गया फिलहाल पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को इस हादसे के बारे में जानकारी दे दी गई है जैसे ही वह पुलिस तक पहुंचेंगे वैसे ही पुलिस उन्हें इन शवों को सौंप देगी।

 

गौरतलब की बात है कि आज कोहरे की वजह से प्रदेश भर में ऐसे कई भीषण हादसे देखने को मिले हैं ग्रेटर नोएडा में भी कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला है जहां पर एक सड़क दुर्घटना में 12 से ज्यादा लोग जख्मी हो चुके हैं इस दुर्घटना में करीब आधा दर्जन गाड़ियां आपस में भीड़ गई थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.