डीटल ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 100 फीसदी स्वदेशी कल—पुर्जे बनाने के लिए 2021 में 150 करोड़ जुटाने की योजना बनाई
नई दिल्ली, 1 मार्च 2021: विश्व में सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने के बाद घरेलू इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी स्थिति मजबूत बना चुकी कंपनी डीटल ने अब इस वर्ष के अंत तक 150 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। कंपनी ने हाल ही में आयोजित इंडिया ऑटो शो के दौरान निजी इस्तेमाल के लिए डीटल ईजी का एडवांस्ड मॉडल यानी डीटल ईवी प्लस और व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए डीटल ईजी लोडर वाहन पेश किया है। स्वदेशी कंपनी डीटल ने गुणवत्ता से समझौता किए बगैर बहुत ही किफायती मूल्य पर छोटे और मझोले शहरों के बाजारों में नए उत्पाद पेश करने की योजना बनाई है जिसके तहत अब यह निवेश के लिए फंड जुटाने की तैयारी में है।
कंपनी ने भारत सरकार की मेक इन इंडिया मुहिम में योगदान के लिए एक और कदम बढ़ाया है। अब यह इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 100 फीसदी स्वदेशी कल—पुर्जे बनाने के कारोबार को विस्तार देना चाहती है। भारत में ईवी निर्माण इकाइयां लगाने की योजना को गति देने के लिए कंपनी गुरुग्राम में शोध एवं विकास (आरएंडडी) केंद्र तथा अत्याधुनिक उत्पादन इकाई स्थापित करेगी।
इस योजना के बारे में डीटल के संस्थापक डॉ. योगेश भाटिया ने कहा, ‘हमने हमेशा भारतीय उपभोक्ताओं को सबसे किफायती और स्वदेशी उत्पाद देने का प्रयास किया है। देश में लगातार बढ़ते प्रदूषण से निजात पाने के लिए ईवी उद्योग का भविष्य उज्ज्वल नजर आ रहा है क्योंकि समय के साथ ही पर्यावरण अनुकूल और किफायती निजी वाहनों की जरूरतें भी बढ़ेंगी।
