आम आदमी पार्टी की नेता और प्रवक्ता आतिशी ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित कर केंद्र सरकार पर हमला बोलाऔर कहां की दिल्ली की हवा में जो प्रदुषण है, जो हवा मे जहर फैल रहा है उसके मुख्य दो श्रोत है, दिल्ली का प्रदुषण और बाहर का प्रदुषण, दिल्ली में 60% प्रदुषण बाहर से आता है। दिल्ली सरकार लगातार प्रयास कर रही है प्रदुषण को कम करने के लिए जिससे 25% प्रदुषण कम हुआ है।
आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए थर्मल पावर प्लांट को दिल्ली मे बंद किया गया है, कूड़े के जलाने पर भी कंट्रोल किया जा रहा है। केन्द्र सरकार क्यों अन्य राज्यों से आने वाले प्रदुषण को रोकने पर क़दम नहीं उठा रही है? उन्होंने कहा नवंबर 2020 मे एक एयर क्वालिटी कमीशन का गठन किया था, उसमे अगर कोई कमीशन की अधिकार है जो प्रदुषण को लेकर उलंघन करता है तो उसे 5 साल की सजा का भी प्रावधान है। लेकिन कोई काम नही हुआ, सिर्फ कमीशन का गठान कागज़ों पर किया गया।
आतिशी ने कहा इसका कोई भी बिल बजट मे पेश नहीं किया गया। केन्द्र सरकार ने जो एयर क्वालिटी इंडेक्स का गठन किया था वह लेप्स हो गया है| “मैं केंद्र सरकार से सवाल करती हूं की जो पराली जलाई जाती है उसके जलने पर एक्शन कौन लेगा? 13 थर्मल पावर प्लांट चलते हैं उसे बंद क्यों नहीं किया गया है, उसपर कौन एक्शन लेगा?” उन्होंने कहा दिल्ली एनसीआर में 5,000 से ज्यादा ईट के भट्टी जलती है, इसपर एक्शन कौन लेगा? “हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की फैक्ट्रियों में ऐसा ईंधन जो सबसे ज्यादा प्रदुषण करता है पेटकोक उस पर एक्शन क्यों नहीं लिया जाता है उसका जवाब कौन देगा?”