दिल्ली के जंतर मंतर पर यूपीएससी और डीओपीटी के उम्मीदवारों ने धरना प्रदर्शन किया । उम्मीदवारों का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते 2020 में वह परीक्षा नहीं दे पाए थे , इन अभ्यर्थियों मे वह अभ्यर्थी भी शामिल हैं जिनका यह आखरी प्रयास था उनकी उम्र निकल जाने के कारण वह अब दोबारा से परीक्षा के लिए आवेदन नहीं दे सकते हैं ।
जिसको लेकर वह सरकार से मांग कर रहे हैं कि उनकी परीक्षा दोबारा से कराई जाए , जोकि कोरोना महामारी की वजह से नहीं हो पाई। अब उम्मीदवार मांग कर रहे हैं कि सरकार उन्हें एक बार फिर से परीक्षा में बैठने का मौका दें ।
कई सारे उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके परिवार में कोरोना महामारी के चलते फाइनेंशियल क्राइसिस आ गए थे। साथ ही साथ परिवार में किसी का देहांत हो गया था, जिसके चलते वह परीक्षा में नहीं बैठ पाए।
आपको बता दें यूपीएससी और डीओपीटी की परीक्षा को लेकर राज्यसभा में आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यह मुद्दा माननीय सभापति महोदय के सामने रखा था।