3 महीने से वेतन न मिलने पर एमसीडी के रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया जोरदार प्रदर्शन , दी चेतावनी

Ten News Network

नई दिल्ली :– उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कस्तूरबा अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने वेतन न मिलने पर जमकर प्रदर्शन किया। आपको बता दे कि इन सभी डॉक्टरों की सैलरी 3 महीने से नही मिल रही है। जिसको लेकर सभी रेजिडेंट डॉक्टर 4 दिन से हड़ताल पर है।

 

वही नाराज डॉक्टरों ने डिग्री वापिस करने की चेतवानी दी , साथ ही डॉक्टरों ने राइट टू सैलरी एक्ट लाने की माँग भी की। खासबात यह है कि आर्थिक संकट से जूझ रही उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सामने एक और संकट खड़ा हो गया है।

सैलरी नही मिलने से नाराज डॉक्टरों का कहना है कि वेतन नही मिलने से कई डॉक्टर डिप्रेशन में आ गए है, कही ऐसी स्थिति पैदा ना हो जाए कि हमे सुसाइड करने के लिए मजबूर होना पड़े ।

 

 

डॉक्टरों का कहना है कि एक तरफ हमे कोरोना योद्धा की उपाधि दी जाती है, वही हमे अपने हक के लिए सड़कों पर आना पड़ रहा है । हम नही चाहते कि हम हड़ताल पर जाए और मरीजो को परेशानी हो , लेकिन हमें मजबूर किया जा रहा है।

 

नाराज डॉक्टरों का कहना है कि जब स्ट्राइक करते है तब प्रशाशन वेतन जारी करता है, बगैर स्ट्राइक के हमे सैलरी नही मिलती , डॉक्टरों ने कहा जब तक सैलरी का समाधान नही होता , तब तक स्ट्राइक जारी रहेगी , जहा एक तरफ महंगाई बढ़ती जा रही है, वही हमे सैलरी के लिए हड़ताल करनी पड़ती है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.