लॉकडाउन को लेकर दिल्लीवासियों ने दी अहम प्रतिक्रिया , कहा – सरकार सख्त कदम उठाए

Ten News Network

नई दिल्ली :– पिछले सात दिनों से दिल्ली में कोरोना की बेलगाम रफ्तार ने दिल्ली सरकार की सुस्ती को जागृत कर दिया है। दिल्ली सरकार का पूरा अमला कोरोना को लेकर गंभीर रहा , कोरोना के बढ़ते केस के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक हाईलेवल मीटिंग की।

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति काबू में है और सरकार का लॉकडाउन लगाने का फिलहाल कोई विचार नहीं है. इसके साथ ही केजरीवाल ने ये भी कहा कि हम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और भविष्य में जरूरत पड़ती है तो जनता से बात कर ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

 

वही इस मामले में टेन न्यूज़ ने दिल्ली की जनता से ख़ास बातचीत की , साथ ही उनसे राय ली कि आखिर दिल्ली में लॉकडाउन लगना चाहिए , क्योंकि दिल्ली के सीएम ने कहा कि अगर कोरोना की रफ्तार और ज्यादा बढ़ती है तो जनता से बात कर ही कोई निर्णय लिया जाएगा , मतलब साफ है कि अब जनता ही तय करेगी कि दिल्ली में लॉकडाउन लगना चाहिए या नही।

 

दिल्लीवासियों ने टेन न्यूज़ को बताया कि कोरोना की रफ्तार जिस तरह से बढ़ी है , उसके जिम्मेदार हम खुद है , हमें सावधानी बरतनी चाहिए । जो सरकार की तरफ से जारी की गई गाईडलाइन का पालन करना होगा , लेकिन एक समस्या है कि सरकार कहती है कि सोशल डिस्टनसिंग का पालन करें , मार्किट के अंदर भीड़ होती है , एक पालन करना चाहता है , लेकिन दूसरा व्यक्ति उसका पालन नही करता।

 

 

दिल्ली के लोगों ने कहा कि अगर लॉकडाउन लगेगा तो बहुत से लोगों की बुरी हालत हो जाएगी , खासकर छोटे व्यापारियों की , क्योंकि उनका सारा व्यापार चौपट हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को सख्त क़दम उठाने चाहिए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.