आप नेता आतिशी का बयान , बीजेपी शासित एमसीडी जनता को लूट रही है , सरफेस पार्किंग बढ़ाया रेट

Ten News Network

नई दिल्ली :– आप पार्टी की विधायक और प्रवक्ता आतिशी ने भाजपा शासित साउथ एमसीडी द्वारा सरफेस पार्किंग के शुल्क को दोगुना करने के फैसले को लेकर भाजपा पर हमला बोला और कहा कि एमसीडी नए-नए प्रस्ताव लाकर जनता को लूट रही है और लूट का पैसा भाजपा नेताओं की जेब में जाता है।

 

साउथ एमसीडी ने जनता से पैसे लूटने के लिए अपनी एरिया में सरफेस पार्किंग का रेट 20 रुपए से बढ़ा कर 40 रुपए प्रति घंटा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में साउथ एमसीडी ने जनता से पैसे लूटने के लिए सरफेस पार्किंग को दोगुना करने का यह 10वां प्रस्ताव लाई है। भाजपा को पता है कि एमसीडी में चोरी और भ्रष्टाचार करने का यह उसका आखिरी साल है और आगामी चुनाव में जनता उसे एमसीडी से बाहर फेंक देगी, इसलिए वह जनता को परेशान कर रही है।

 

आतिशी ने कहा कि साउथ एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी ने एक प्रस्ताव पारित किया है कि उसके पूरे इलाके में जो सरफेस पार्किंग के रेट हैं, वह अब 20 रुपए की बजाय 40 रुपए प्रति घंटा होगा। यानी जब हम किसी मार्केट एरिया में जाते हैं और अपनी गाड़ी को पार्क करते हैं, मेट्रो स्टेशन के बगल में गाड़ी लगाते हैं, जिसका एमसीडी रेट तय करती है, उस रेट को साउथ एमसीडी ने दोगुना करने का निर्णय लिया है।

 

 

अभी साउथ दिल्ली के किसी भी इलाके में 20 रुपए प्रति घंटे के आधार पर पार्किंग का रेट है, लेकिन साउथ एमसीडी की स्टैंडिंग कमिटी के इस फैसले को मंजूरी मिलने और नोटिफाइड होने के बाद साउथ दिल्ली में रहने वाले हर व्यक्ति, यहां पर आफिस जाने वाले हर व्यक्ति या यहां पर किसी भी मार्केट में जाने वाले हर व्यक्ति को अब 40 रुपए प्रति घंटे के आधार पर पार्किंग शुल्क देनी पड़ेगी।

 

 

‘आप’ नेता आतिशी ने कहा कि हम पिछले एक साल से देखते आ रहे हैं कि भाजपा शासित एमसीडी खासकर साउथ एमसीडी पिछले एक साल से बार-बार जनता का पैसा लूटने और टैक्स बढ़ाने के नए-नए प्रस्ताव लेकर आ रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह भी स्पष्ट है कि जो पैसा भाजपा टैक्स बढ़ाकर दिल्ली की जनता से लेती है, वह पैसा जनता के हक में नहीं जाता है। हम हर कुछ महीने में देखते हैं कि एमसीडी अपने हाथ खड़े कर देती है और कहती है कि हमारे पास सफाई कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए पैसे नहीं है।

 

आतिशी ने कहा कि साउथ एमसीडी का यह जो प्रस्ताव है कि साउथ एमसीडी में सरफेस पार्किंग के रेट दोगुना किया जाएगा, हमारी यह मांग है कि इस प्रस्ताव को वापस लिया जाए। जनता के साथ एमसीडी ने जो यह लूट खसोट मचाई हुई है, इस लूट खसोट को खत्म किया जाए। यह जो सरफेस पार्किंग का रेट दोगुना हुआ है, इस प्रस्ताव को साउथ एमसीडी अप्रूव न करें और इस प्रस्ताव को वापस ले। एमसीडी दिल्ली की जनता को परेशान न करें और वह जनता के साथ जो लूट मचाई हुई है, वह उनके साथ लूट न मचाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.