नई दिल्ली :- आम आदमी पार्टी से विधायक आतिशी ने कहा पीएम ने कल कोरोना को लेकर देश के अलग अलग राज्यो के सीएम के साथ बैठक की थी , जिसमे पीएम ने दिल्ली में जो कोरोना को रोकने के लिए कदम उठाए है, प्रधानमंत्री वो सारे कदम पूरे देश के राज्यों को उठाने के लिए कह रहे हैं। दिल्ली मॉडल को पूरे देश मे पहचाना जा रहा है , ये हमारे लिए खुशी की बात है।
आतिशी ने कहा पीएम मोदी ने सीएम केजरीवाल सरकार के उठाये कदम और उसके फायदों को देखते हुए सभी को इन कदमों को उठाने के लिए कह रहे हैं। इस बात की खुशी है की दिल्ली सरकार ने जिन सभी प्रयासों को किया , वो सभी प्रयास पीएम सभी राज्यो के सीएम को बता रहे हैं और उन्हें पालन करने के लिए बोल रहे हैं।
उन्होंने कहा जो कदम दिल्ली सरकार ने उठाये है उंसमे पहला कदम है होम आइसोलेशन का कदम आतिशी ने बताया दिल्ली पहला एक ऐसा प्रदेश है , जिसने होम आइसोलेशन के लिए कदम उठाया था , जिससे कि लोग बिना किसी डर के कोरोना की टेस्टिंग करवा सकें और अगर वह पॉजिटिव आते हैं तो अपने आप को अपने घर में ही आइसोलेट कर सकें।
दूसरा कदम उन्होंने बताया अग्रेसिव टेस्टिंग आतिशी ने कहा दिल्ली पहला प्रदेश था जहां पर कोरोना के पहले फेज में सबसे ज्यादा कोरोना की टेस्टिंग हुई है।
तीसरा कदम के बारे में अतिशी ने कहा की माइक्रो कंटेन्मेंट जोन जिसकी शुरुआत दिल्ली से हुई, पहला जोन देश में दिल्ली के दिलशाद गार्डन में बनाया था।