नई दिल्ली:– दिल्ली में कोरोना का तांडव जारी है। हर बदलते दिन के साथ कोरोना के मामले, मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, ऐसे में दिल्ली का संकट गहराता दिख रहा है। इस महासंकट के बीच ही आज से दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू की शुरुआत हो रही है, जिसका ऐलान बीते दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की थी।
एम्स में डॉक्टरों के साथ हर्षवर्धन की बैठक की , साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज सुबह एम्स का दौरा किया. यहां उन्होंने डॉक्टरों के साथ बैठक की और हालात को जाना।
एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि इस बार की लहर में बच्चे और युवा भी चपेट में आए हैं। डॉक्टरों की ओर से स्वास्थ्य मंत्री के सामने स्टाफ और ऑक्सीजन का मसला उठाया गया , कोरोना संकट के बीच गृह मंत्रालय के आदेश कोरोना के बढ़ते संकट के बीच गृह मंत्रालय ने नए आदेश जारी किए हैं।
अब अंडर सेक्रेटरी और उससे नीचे स्तर के अधिकारियों को घर से काम करने की अनुमति दी गई है. जबकि दफ्तर में 50 फीसदी कर्मचारी ही आ सकेंगे।
गृह मंत्रालय जाने वाले अधिकारियों को सुबह 9 और 10 के बीच अलग-अलग वक्त पर आना होगा, ये आदेश 30 अप्रैल तक जारी रहेगा. जो अधिकारी कंटेनमेंट जोन में हैं, उन्हें दफ्तर आने से छूट है।
दिल्ली में कोरोना का हाल – 24 घंटे में आए कुल केस: 16, 699 , 24 घंटे में हुई कुल मौत: 112। अबतक कुल कोरोना केस: 7,84,137 , एक्टिव केसों की संख्या: 54,309 , अबतक हुई कुल मौतें: 11,652 ।