नोएडा मेट्रो रेल ने समय में किया बदलाब, एक्वा लाइन से चलने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें

Ten News Network

देशभर में कोरोना की दूसरी वेव ने हाहाकार मचा रखा है। कोविड -19 के सबसे ज्यादा मामले मेट्रो सिटी से सामने आ रहे है। जिसको लेकर प्रशासन की तरफ से कई कदम उठाए गए है लेकिन उसके बाबजूद देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत खराब होती चली जा रही है ।

 

लगातार अस्पतालों में बेड और ऑक्सिजन की कमी बढ़ती जा रही है जिसको लेकर अब प्रशासन के पास आश्वासन के अलावा कुछ देने को नही बचा है लेकिन फिर भी सरकार प्रयास कर रही है।

 

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने नोएडा – ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एकवा लाइन मेट्रो रेल के समय में बदलाब किया है साथ ही मेट्रो के बीच के समयांतराल को भी बढा दिया गया है। जिसके कारण अब लोगो को मेट्रो के लिए और इंतेज़ार करना होगा। नया टाइम टेबल इस शनिवार, 24 अप्रैल से लागू किया जाएगा। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन ने कोरोना संकरण की बढ़ती चैन को तोड़ने के लिए यह फैसला लिया है।

 

नए समय सारणी के मुताबिक मेट्रो रेल सोमवार से शुक्रवार सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक चलेगी। पिक ऑवर में सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे और शाम को 5:00 बजे से 8:00 बजे तक ट्रेनों के बीच 15 मिनट का अंतराल रखा जाएगा। वही शनिवार और रविवार कोरोना कर्फ्यू वाले दिन मेट्रो की सेवाएं सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित की जाएगी। कर्फ्यू वाले दिन मेट्रो के संचालन में 1 घंटे का अंतराल रखा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.