दिल्ली में कल से शुरू होगा 18 साल से अधिक लोगों का टीकाकरण , 77 स्कूलों को बनाया वैक्सिनेशन सेंटर

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार ने सभी को खौफजदा किया है और मरने वालों का आंकड़ा भी डरा है। जवाब दे चुकी स्वास्थ्य सेवाओं के बीच अब वैक्सीनेशन पर काफी जोर दिया जा रहा है।

 

सीएम अरविंद केजरीवाल भी कह रहे हैं कि तीन महीने के अंदर पूरी दिल्ली को टीका लगाने की तैयारी है. ऐसे में अब बड़ा फैसला लेते हुए 77 स्कूलों को वैक्सीनेशन सेंटर बना दिया गया है. बढ़ते संक्रमण के बीच इसे काफी अहम माना जा रहा है।

 

दिल्ली में पहली बार सरकारी स्कूलों को वैक्सीनेशन सेंटर में तब्दील किया गया है. 18 से 44 साल तक के उम्र के लोगों कोरोना टीका लगाने के लिए सरकारी स्कूल में ख़ास इंतजाम किए गए हैं।

 

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सरकार ने 77 सरकारी स्कूलों में 18+ को वैक्सीन लगाने की तैयारी की है. दिल्ली में 3 मई से बड़े स्तर पर 18+ के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है. भीड़ बढ़ने के मद्देनजर जिन 77 सरकारी स्कूलों को वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है उन सभी स्कूलों को नज़दीकी अस्पताल से अटैच भी किया गया है।

 

स्कूलों के अंदर टीकाकरण केंद्र इसलिए भी बनाए गए हैं ताकि अगर टीका लगवाने के लिए ज्यादा संख्या में भी लोग आ जाएं तो संक्रमण फैलने का खतरा कम हो। जानकारी मिली है कि सेंट्रल दिल्ली में 6 स्कूल, पूर्वी दिल्ली में 3 और पश्चिमी दिल्ली में 17 स्कूलों को वैक्सीनेशन सेंटर बनाया जा रहा है. दूसरे इलाकों में भी कई स्कूलों को अब वैक्सीन लगाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.