कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री की समीक्षा बैठक जारी, कोविड 19 टास्क फोर्स के 74 सदस्यों ने संपूर्ण लॉकडाउन की मांग

Ten News Network

नई दिल्ली :- देश में लगातार बढ़ते कोरोना महामारी के कारण हाहाकार मचा हुआ है जिसको लेकर आज कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समीक्षा बैठक कर रहे हैं कयास लगाए जा रहे हैं कि समीक्षा बैठक में कोरोना के मद्देनजर लिए जा सकते अहम फैसले।

कोविड-19 टास्क फोर्स के सदस्यों ने लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार से एक बार फिर देशव्यापी लॉकडाउन लगाने की मांग की है। आपको बता दें टास्क फोर्स मे एम्स और आईसीएमआर के एक्सपर्ट्स शामिल है।

 

कोविड-19 टास्क फोर्स का कहना है कोरोना के तेजी से अपना रूप बदल रहा है, हालात को देखते हुए काबू पाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया। देश में एक बार फिर सख्त लॉक डाउन लगाने की जरूरत है। उनका कहना है संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार उछाल देखा जा रहा है जिसके नियंत्रण के लिए सख्त लॉकडाउन की घोषणा होनी चाहिए। सिर्फ अप्रैल में कोरोना के 66 लाख से ज्यादा केस मिले है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.